राज्य समाचार

प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 12 जून को

Spread the love

08.06.22| छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा रविवार 12 जून 2022 को प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02ः00 से 04ः15 बजे तक प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित है। जिला बेमेतरा अंतर्गत प्रथम पाली में 3984 तथा द्वितीय पाली में 3648 परीक्षार्थी इस प्रकार कुल 7632 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला बेमेतरा अंतर्गत शास.पं.जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महा. बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शास. कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, शास. बालक उ.मा. विद्यालय, बेमेतरा, शास. कन्या उ.मा. विद्यालय बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा, एलॉन्स पब्लिक स्कूल बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा, शास. उ.मा.स्कूल बावामोहतरा, शास. उ.मा.विद्यालय जेवरी, शास. उ.मा.वि. जेवरा एवं शास. उ.मा.विद्यालय कठियारांका कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान द्वारा उक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु  हीरा गवर्ना डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों में पृथक-पृथक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केन्द्रों में नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने व आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला प्रशासन की ओर से अरविन्द मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी एवं  आशुतोष गुप्ता तहसीलदार बेमेतरा के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है एवं अपने साथ हैण्ड सैनिटाइजर की छोटी पारदर्शी बॉटल रख सकते हैं। परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों को भारत सरकार/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के संबंध मंव जारी अद्यतन निर्देशों का पालन अनिवार्य है। परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्रों में अपना एडमिट कार्ड तथा मूल पहचान पत्र जैसे-आधार कार्ड/वोटर आईडी/पेन कार्ड/ड्राईविंग लायसेंस अथवा व्यापम के निर्देशानुसार अन्य आई.डी. पू्रफ सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें। मूल प्रति के अभाव में अथवा परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button