राज्य समाचार

पटवारियों की दो मांगें पूरी, अब इस ग्रेड पे से होगा भुगतान, CM भूपेश के आश्वासन का दिखा असर

Spread the love

रायपुर। पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की है और उनकी ओर से मिले अश्वासन का असर हुआ है। हड़ताल खत्म होने के अगले ही दिन सरकार ने पटवारियों की दो पुरानी मांगें पूरी करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि ये आदेश पूर्व में ही जारी किए जा चुके थे, लेकिन उसपर अमल नहीं हो रहा था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शासन की तरफ से सभी कलेक्टर्स को पत्र लिख कर इसे पालन करने को कहा गया है। पहला आदेश संशोधित वेतनमान को लेकर है, 2017 में पटारियों का ग्रेड पे 2400 कर दिया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा था। अब सभी को उसी ग्रेड पे से भुगतान करने को कहा गया है।

 

शासन की तरफ से 2010 में पारित निर्देश का सर्कुलेशन भी सभी कलेक्टर को भेजा गया है, जिसमें बिना जांच के किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर नहीं करने की बात कही गई थी। पटवारी शिकायत कर रहे थे कि इसे नहीं माना जा रहा, और सीधे उनके खिलाफ एफआईआर की जा रही, सभी कलेक्टर को इसे भी पालन करने को कहा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button