राज्य समाचार

संदिग्ध हालत में पुलिस आरक्षक का पेड़ से लटका मिला शव

कोरर थाने में पदस्थ आरक्षक 15 दिन से था गायब, गृहग्राम कोदागांव में मिला शव

Spread the love

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह एक पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला है। आरक्षक 15 दिन से गायब चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर परिजनों और आसपास के लोगों के बयान लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक संजय ठाकुर कोरर थाने में पदस्थ था। वह पिछले 15 दिनों से गायब चल रहा है। इसको लेकर परिजन भी परेशान थे और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच गुरुवार सुबह उसके गृहग्राम कोदागांव में लोग बाहर निकले तो पेड़ से संजय ठाकुर का शव लटकता हुआ मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरक्षक संजय ठाकुर के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही ड्यूटी के दौरान आरक्षक के व्यावहार को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button