राज्य समाचार

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर के घर पहुंची, ईओडब्लू और एसीबी की टीम

Spread the love

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के घर की होगी जांच। भिलाई स्थित घर पर की जांच के लिए ईओडब्लू व एसीबी की टीम पहुंची। उनका घर भिलाई के मरोदा क्षेत्र में है। इसके पहले रेखा नायर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके पहले रेखा नायर की रायपुर व केरला में करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता ईओडब्ल्यू को चला था। इसके बाद से ईओडब्लू ने उनकों उपस्थित होने के लिए तीन बार नोटिस दिया। उनके घर पर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया था। उनके इसके बाद भी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर अब सीधी कार्रवाई की जा रही है।
जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इस मामले में दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अफसरों के अनुसार प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक ट्रांजेक्शन के कारण रेखा के खिलाफ पुख्ता प्रमाण मिले हैं। रेखा का अचानक छुट्टी पर चले जाना भी कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। इसी वजह वह जांच के घेरे में आई थी। रेखा पर अपने घर में फोन टेप करने का आरोप भी लग चुका है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button