राज्य समाचार

नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत, विजय रैली के दौरान बिगड़ी थी तबियत

जांजगीर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव जीतकर सरपंच निर्वाचित हुईं भगवती चंद्र कुमारकी मौत हो गई। विजय रैली के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम उनकी मौत हो गई। मामला जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह ग्राम पंचायत का है।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 23 फरवरी को ग्राम पंचायत बहेराडीह में तीसरे चरण के लिए वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद काउंटिंग में सरपंच पद पर भगवती चंद्र कुमार निर्वाचित हुई। 24 फरवरी को उन्होंने गांव में विजय व आभार रैली निकाली। उनकी रैली बहेराडीह गांव में दोपहर 2 बजे निकाली गई। रैली में नवनिर्वाचित महिला सरपंच गांव के प्रत्येक घरों में जाकर आभार प्रदर्शन करती रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

बहेराडीह में विजय रैली के बाद जाटा के भाटापारा मोहल्ला में रैली का समापन किया जाना था। रैली के समापन होते-होते रात हो गई। रैली के खत्म होने के बाद महिला सरपंच भगवती चंद्र कुमार मरकाम की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया। 26 फरवरी को शाम 5 बजे उन्होंने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव शोक में डूब गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button