राज्य समाचार

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Spread the love

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 5 लाख 95 हजार रुपए की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी की जोड़ी को पुलिस की आज गिरफ्तार कर ली है। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर ली थी लेकिन पति पत्नी फरार थे जिसे आज नेवई पुलिस को पकडने में सफलता मिली। नौकरी न लगने पर रुपए की जगह चेक दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं पति-पत्नी फरार हो गए थे। बुधवार को दंपति को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह सिकरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनिता सिंह व उसके पति नरेन्द्र सिंह तथा इनके साथी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी द्वारा इनके बेटे नवीन सिंह को मंत्रालय रायुपर में सरकारी नौकरी लगाने का दावा किया। साथ ही बुद्धेश्वर को मंत्रालय में प्यून नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में क्रमश : 4 लाख 25000 रुपए तथा 1 लाख 70,000 अलग अलग किस्तों ले लिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांग करने पर अनिता सिंह ने भुपेश कुमार सोनवानी के युनियन बैक आफ इंडिया का चेक नवीन को 425000 रुपए तथा बुद्धेश्वर को 150000 रुपए का दिया जिसे लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद सभी रुपए देने के नाम पर आनाकानी करते रहे। इस मामले में शिकायत के बाद धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। पुलिस की टीम दोनों की लगातार पतासाजी कर रही थी। इसबीच अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर को बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर हिरासत में लिया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button