राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बीएसपीएस की कार्यकारिणी का पुर्नगठन, नए चेहरों को मिला मौका

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने बीएसपीएस की नई सूची घोषित की है। जिसमें महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, 4 सचिव, 1 संयुक्त सचिव सहित चार से अधिक कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। दरअसल बीएसपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों हरिद्वार में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं विप्र वार्ता के प्रधान संपादक अशोक पांडे को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज हसन को महासचिव के रुप में चुना गया। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देश भर से पत्रकारों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के अनुभव और योग्यता को देखते हुए उन्हें दोबारा छग इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद छग की राजधानी रायपुर में उन्होंने पत्रकारों की बैठक लेकर प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित की।

बीएसपीएस की नई कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे
महासचिव गंगेश द्विवेदी
उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे
कोषाध्यक्ष विश्वनाथ साहू
सचिव जावेद जैदी
सचिव कमलेश राजपूत
सचिव विक्की पंजवानी
सचिव पवन ठाकुर
सयुक्त सचिव संतोष महानंद
कार्यकारिणी सदस्य- ओपी चंद्राकर, रजत वाजपेयी, किशन लोखंडे, राहुल पाली,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छग से तीन को मिला मौका, नितिन फिर बने राष्ट्रीय सचिव
बीएसपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार छग के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मौका मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे और महासचिव शाहनवाज हसन ने छग ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। वहीं छग ईकाई के वरिष्ठ पत्रकार एवं महासचिव गंगेश द्विवेदी और वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

नई कार्यकारिणी का जल्द होगा विस्तार- नितिन चौबे

बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे ने कहा कि नई कार्यकारिणी में वरिष्ठता और योग्यता के अनुसार पदों का बंटवारा किया गया है। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया वेब मीडिया सहित पत्रकारिता से जीवकोपार्जन करने वाले पत्रकारों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में प्रदेश के कई जिलों के सक्रिय पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button