राज्य समाचार

शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक लगी आग, 2 बच्चों सहित पिता की मौत, 2 गंभीर

Spread the love

रायपुर। राजधानी के सिद्धार्थ चौक में सुबह एक झोपडी में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में 2 मासूम बच्चों सहित पिता की मौत हो गई है। जबकि मृतक की पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सिद्धार्थ चौक के नेहरू नगर की स्वीपर कॉलोनी की है। जहां एक झोपड़ी में सुबह 4 से 5 बजे के बीच भयंकर आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि पूरी की पूरी झोपड़ी थोड़ी ही देर में जलकर खाक हो गई। घटना के समय पूरा परिवार सोया हुआ था। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें सुजीत दीप, टोप्पो दीप(5 साल) और काव्या दीप(3 साल) शामिल है। जबकि सुजीत की पत्नी और मां घायल है। आगजनी काबी कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाकी 2 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले के कारणों की जांच कर रही।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button