राज्य समाचार

बहू का खौफनाक खेल बांझ कहने पर सास को हंसिए से काट डाला…

बालोद(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सास-बहू का झगड़ा इतना भयावह मोड़ ले लेगा, किसी ने सोचा भी न होगा। ग्राम बघमरा की बहू खिलेश्वरी देवांगन ने वो किया, जिससे पूरा इलाका सन्न है। सास के “बांझ” कहने पर बहू ने हंसिया उठाया और 14 बार ताबड़तोड़ वार कर अपनी सास गीता देवांगन को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन ये कत्ल यहीं थमता नहीं… बहू ने पड़ोसियों को कहानी सुनाई कि सास ने खुद पर हमला किया

जन्मदिन पर हुआ खूनी खेल

10 जून की दोपहर। ससुराल में अकेली थी सास-बहू। पति टिकेंद्र का जन्मदिन था, वो विशाखापट्टनम गया हुआ था। ससुर भी गांव से बाहर थे। घर में बस दो औरतें और चुपचाप पनपता था एक तूफान। दोपहर करीब 12.30 बजे बहस शुरू हुई। सास ने फिर वही ताना मारा—“बांझ है तू, मेरे घर को बर्बाद कर दिया।” और यही बना मौत की वजह! गुस्से से तमतमाई खिलेश्वरी ने किचन से हंसिया उठाया। पहले सास के पैर पर वार, फिर गले, सिर और चेहरे पर। एक के बाद एक 14 वार… जब तक सास की सांसे थम न गईं। फिर बाहर निकली, मोहल्ले में तसल्ली से चबाया गुड़ाखू, और करीब 2.40 बजे पड़ोसियों के पास पहुंची—“सास ने खुद पर हमला कर लिया!”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शाम तक पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जुटी। एएसपी मोनिका ठाकुर ने खुद जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बहू के हाथ पर चोट के निशान दिखे। शक गहराया। पूछताछ हुई। और आखिरकार बहू ने कबूल कर लिया—“हां, मैंने ही मारा है। सास के तानों ने जीना हराम कर रखा था!” खिलेश्वरी का बचपन भी कम त्रासदी भरा नहीं था। मां के पेट में थी तब पिता ने मां को छोड़ दिया। मां की मौत के बाद मामा के घर पली। 18 साल की उम्र में शादी हुई, सोचा ससुराल में मां-बाप का प्यार मिलेगा। लेकिन न संतान हुई, न ससुराल में अपनापन। और सास के तानों ने उसे कातिल बना दिया।

थाने में गिड़गिड़ाती रही, बोली – एक बार पति से मिलवा दो

हत्या के बाद गिरफ्तार बहू पुलिस से बार-बार पति से मिलने की फरियाद करती रही। खाने से भी इंकार कर दिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे दुर्ग जेल भेज दिया गया।

पुलिस का बयान – तानों ने ले ली जान

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि सास के बार-बार बांझ कहने से बहू आहत थी। गुस्से में उसने सास की हत्या कर दी। आरोपी पर हत्या की धारा बीएनएस 103 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सस्पेंस, खून और रिश्तों की कड़वाहट से भरी इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बालोद पुलिस अब इस खौफनाक हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button