राज्य समाचार

गाय का सिजेरियन ऑपरेशन कर बचाई गई बछड़े की जान

कोण्डागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता से एक गाय और उसके बछड़े की जान बचाई गई। ग्राम रानापाल के पशुपालक ईश्वर लाल कोर्राम ने पशु चिकित्सालय मर्दापाल में सूचना दी कि उनकी गाय बुधवार शाम से प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी और कमजोरी के कारण बैठ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रारंभिक जांच में पाया कि गाय गर्भाशय के मरोड़ से पीड़ित थी, जिसके कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं था। उन्होंने तुरंत डॉ. अनिल कटरावत प्रभारी डटन् फरसगांव से संपर्क किया और सिजेरियन सेक्शन कर सफलतापूर्वक बछड़े को जीवित निकाला गया।

इस जटिल सर्जरी में डॉ. अनिल कटरावत के नेतृत्व में संजीत मरकाम, गोण्डु राम कोर्राम, सनत कोर्राम और वासुदेव साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सामूहिक प्रयासों से गाय और उसके बछड़े की जान बचाई जा सकी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पशु चिकित्सा विभाग ने अपील की है कि यदि किसी पशु को प्रसव में कठिनाई हो रही हो तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें, ताकि समय पर सही उपचार मिल सके और पशु की जान बचाई जा सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button