राज्य समाचार

पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Spread the love

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली नगर पालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और नगर पंचायत पांडातराई में सरिता रामकुमार सोनी के नामांकन रैली में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं वहीं नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले ने अपना नामांकन दाखिल किया,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से कार्य करने वाली पार्टी है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार, किसानों को उनका अधिकार देना हो या बुजुर्गों को आयुष्मान का उपहार भाजपा हमेशा जनहित के लिए कार्य करती है। विगत 1 वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर हो या नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई, भाजपा सरकार ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात यहां की जनता को दिए है। वहीं जनहित की योजनाओं  से जनता को सुविधाओं का उपहार मिला है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button