राज्य समाचार

राज्यपाल गोदग्राम बिजली पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास : कलेक्टर

बिजली पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए कलेक्टर सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से की चर्चा

 

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के 05 जून 2025 को ग्राम पंचायत बिजली एवं आश्रित गांव मड़वाडीह को गोद लिया गया है। इस ग्राम पंचायत के सतत चहुंमुखी विकास के लिए आज कलेक्टर  बी.एस. उइके, वन मण्डलाधिकारी  लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जी.आर. मरकाम, जले के आला अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर  बी.एस. उइके ने राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा ग्राम पंचायत बिजली को गोद लिये जाने की मूल अवधारणा को ग्रामीणों के बीच विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि इस ग्राम पंचायत का चरणबद्ध तरीके से चहुंमुखी विकास किया जायेगा। इसके लिए शासन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग एवं समन्वय बेहद जरूरी है।

इस गांव केे विकास के लिए जिला, विकासखण्ड स्तरीय समिति बनाई जायेगी। जिसमें गांव में किये जा रहे कार्यो का सतत मॉनिटरिंग की जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांव में इसी तरह की समिति बनाये और प्रत्येक समिति के लिए ग्राम पंचायत के पंच को अध्यक्ष बनाये और गांव के समुचित विकास के लिए ग्रामीणजन जनसहभागिता के साथ कार्य करे।

इसके लिए रोड मैप भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियों एवं ग्रामीणों द्वारा गांव के प्रत्येक गलियों का भ्रमण कर लोगों को समझाईश दे कि गलियों में जगह छोड़कर अपना मकान निर्माण कराये। जिससे कि गांव में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति होने पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य वाहन आसानी से आ जा सके। उन्होंने लोगों को अपील की कि प्रत्येक घरों के व्यर्थ पानी को सोखता गढ्डा में डालने, किचन गार्डन का निर्माण करने एवं गलियों में पानी न बहाने को कहा। इसी तरह अपने-अपने घरों गलियों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे।

साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुहिक शौचालय का उपयोग करने को कहा। साथ ही उन्होंने लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण के बचाव के लिए सभी लोगों से अभियान के तहत वृक्षारोपण करने की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि बिजली ग्राम पंचायत में सेंट्रल और स्टेट की फ्लैगशिप प्रोग्राम का हर ग्रामीण तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

जिसका प्रत्येक महीने की प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की जायगी। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकता तय कर किया जाएगा। गांव के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप लोगो की होगी। आपका गांव आने वाले समय में आदर्श गांव के रूप में विकसित होगा। जिससे इस गांव को प्रदेश एवं देश में सभी लोग जानेंगे।

वन मण्डलाधिकारी  लक्ष्मण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव के सभी समस्याओं को निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा गांव के विकास में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने घरो, बाड़ियों सहित खाली जगहों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा पौधा लगाने के लिए पौधा भी प्रदाय किया जायेगा। उसे सहेजने कार्य ग्रामीणों को करना होगा।  जलस्तर को बनाए रखने जल स्त्रोत को संवर्धित करने की अपील की।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि पंचायत में 15वे वित्त की राशि का उपयोग गांव के विकास में उपयोग में करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिनके घर स्वीकृत हो गये है। वे अपने घरों को शीघ्रता से पूर्ण करें। यदि कोई हितग्राही नींव खुदाई कर लिया है, ऐसे लोग रेत एवं ईंट की व्यवस्था बारिश से पूर्व कर लेवे। ताकि बारिश के दिनों में मकान बनाने में किसी प्रकार की दिक्कते नहीं आये।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने गांव में चरणबद्ध तरीके से कराये जाने वाले विकास कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर परएसडीएम  विशाल महाराणा, सरपंच श्रीमती पदमा निषाद, पंचगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button