राज्य समाचार

बांकीमोंगरा-कुसमुंडा में लचर बिजली,AE को विपक्ष के पार्षदों ने दिया अल्टीमेटम

Spread the love

कहा-जल्द करें समाधान अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे

 

कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में लगातार लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार की माँग को लेकर AE पंकज सिंह नरपाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। जल्द से जल्द अघोषित विद्युत कटौती बंद करने, तारों की रिपेयरिंग एवं जर्जर खंभों को बदलने की माँग की गई है। जल्द से जल्द निराकरण ना करने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास व अन्य ने कहा कि बाँकी मोंगरा एवं कुसमुंडा क्षेत्र में समस्या तो अनेक है परंतु अभी सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। हल्का हवा का झोंका आता है तो बिजली गुल,बारिश की बूँद नहीं गिर पाये रहती है कि बिजली काट दी जाती है। आमजन बिजली की आँख मिचौली से परेशान है। मौसम ख़राब है तो एक बार आम जनमानस अपने मन को मना तो लेता है कि चलो मौसम ख़राब है इस कारण हुआ है, लेकिन बिना मौसम ख़राब हुए घंटों तक लाइट गुल कर देना कहाँ तक न्याय संगत है।

 

इसके अलावा कुछ महीने पूर्व एक बैठक नगर पालिका बाँकी मोंगरा कार्यालय में रखी गई थी जिसमें बिंदुवार समस्याओं का 1 महीने के अंदर निराकरण करने की बात हुई थी। 1 महीना से अधिक समय बीत चुका है, परंतु धरातल पर कार्य जस का तस है। न ख़राब खम्बे बदले, न लटके हुए तार सीधे किये गए लेकिन बिल बराबर बढ़ा हैं। ऐसे में केवल और केवल आश्वासन की कहानी चल रही है। AE से कहा गया है कि बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण 7 दिवस के भीतर करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, पार्षद तेजप्रताप सिंह, पवन गुप्ता, संदीप डहरिया, मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष NSUI प्रमोद कारके उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button