राज्य समाचार

ब्रह्माकुमारी संस्थान के साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साधकों ने विधानसभा रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली।

यह यात्रा उज्जैन केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के नेतृत्व में निकाली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल श्वेत वस्त्रधारी राजयोग साधनारत ब्रह्माकुमार और कुमारियाँ जब कन्धे पर तिरंगे का पट्टा और हाथों में झण्डे लेकर निकले तो उसकी शोभा देखते ही बनती थी। यात्रा में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, रश्मि दीदी, वनिषा दीदी और अदिति दीदी के साथ पांच सौ भाई-बहनों ने देश प्रेम की भावना के साथ जोश और उमंग-उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button