राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

दूधमुंहे बच्चे को अलग कर मां को घर से निकाला निठल्ले पति ने, एसडीएम ने 24 घंटे में बच्चे को मां से मिलाया

Spread the love

गरियाबंद। बकरी की लड़ाई में 18 माह के दूधमुंहे बच्चे को अलग कर मां को निठल्ले पति ने घर से निकाल दिया था. एसडीएम ने मां के दर्द को समझते हुए 24 घंटे के भीतर बच्चे से मिला दिया. बच्चे को एक बार फिर अपनी बाहों में लेकर मां की आंखों से आंसू बह निकले. एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि शुक्रवार को दिवानमुड़ा निवासी कामोराम यादव अपनी विहाता बेटी भवानी के साथ कार्यालय पहुंचे. भवानी ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसका ससुराल ओडिसा के चंदाहांडी थाना क्षेत्र के भाटीपारा ग्राम में है. 9 अगस्त को पति मिश्रा राम व सास-ससुर ने मारपीट कर घर से भगा दिया, और उसके 18 माह के बेटे को भी उनसे अलग कर दिया है. बेटे से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. एसडीएम ने कहा कि मामला अंतरराज्यीय था, ऐसे में चंदाहांडी पुलिस को भी पत्र लिख देवभोग पुलिस के साथ मिल बेटे को लाया गया. आज सुबह बेटे को मां के सुपर्द कर दिया गया.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button