राज्य समाचार

राजधानी वासियों को गर्मी से मिली राहत, दोपहर बाद बरसे बादल

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार देर रात राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं सोमवार दोपहर बाद भी मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा और तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी और बेमेतरा जिलों के लिए विशेष चेतावनी दी गई है।

27 अप्रैल, रविवार की देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तपती गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को चुभती गर्म हवाओं से कुछ सुकून मिला है। बारिश के बाद रायपुर समेत आसपास के जिलों में सुबह का मौसम खुशनुमा नजर आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, आने वाले 3 घंटों के दौरान रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी और बेमेतरा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो इस समय उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक असर दिखा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदला है और नमी बढ़ी है, जिससे बारिश और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं हो रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ-साथ रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button