करियरराज्य समाचार

पिता ने अपनी नवजात बेटी को कुएं में फेंका, बेटी के जन्म से था नाराज

Spread the love

12.04.23|  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पिता ने अपनी 10 घंटे की नवजात बेटी को कुएं में फेंककर मार डाला। मंगलवार सुबह जब लोग कुएं में पानी भरने गए तो उन्हें प्लास्टिक के झोले में बंधी हुई नवजात बच्ची की लाश दिखी। इस दौरान आरोपी भी मौके पर पहुंच गया..। उसने कुएं से शव निकाला और उसे वहीं गढ्ढा खोदकर दफना दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। यह मामला अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, झिरमिटी धौरापारा में रहने वाले यशवंत पुरी की 35 वर्षीय पत्नी रंगीला ने सोमवार की दोपहर बेटी को जन्म दिया। जब रात में पत्नी बच्ची के साथ सो रही थी, तब यशवंत ने अपनी नवजात बेटी को प्लास्टिक के झोले में बांध दिया। फिर उसे लेकर वह पास ही के एक कुएं में पहुंचा और बच्ची को फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिता घर जाकर आराम से सो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब मां की नींद खुली तो उसने बच्ची को ढूंढा। बच्ची के न मिलने से परेशान होकर उसने अपने पति से इस बारे में पुछा, तब उसने कहा कि, उसे नहीं पता की बच्ची कहां है।

सुबह गांव के लोग कुएं से पानी भरने गए और उन्होंने झोले में बंधी नवजात की लाश देखी। इस बारे में वे बात कर ही रहे थे कि, इस दौरान यशवंत भी वहां पहुंचा। उसने शव को कुएं से निकालकर गढ्ढा खोदकर दफना दिया।

बता दें कि, नवजात बच्ची आरोपी पिता की चौथी संतान थी। पहले से ही यशवंत के 2 बेटे और 1 बेटी है। हालांकि उसने नवजात की हत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मगर यह स्पष्ट हो गया है कि वह बेटी के जन्म से नाराज था।

सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक की टीम से नवजात का शव गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लि|ए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button