राज्य समाचार

थाने में युवक से मारपीट कर 3 हजार ट्रांसफर कराया, शिकायत के बाद हटाए गए TI

Spread the love

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट कराने पहुंचे युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 5 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद TI हटाए गए।

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे एक फेरीवाले युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 5 हजार रुपए लेने के आरोप में मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा को हटा दिया गया है।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में किए जाने के बाद मस्तूरी थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में उसकी मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज नहीं की गई और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र के पत्थरखान निवासी नकुल प्रसाद मांडरे गांव-गांव घूमकर साड़ी और कपड़े बेचने का काम करता है। 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे वह सामान बेचने के लिए मस्तूरी की ओर निकला था।

मस्तूरी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद उसने शराब पी। कुछ दूरी आगे जाने पर उसने अपनी गाड़ी रोकी और नीचे उतरा। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी गाड़ी से मोबाइल चोरी हो गया है। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह मस्तूरी थाने पहुंचा।

पीड़ित के मुताबिक, उसने मुंशी शिवचरण मरावी को मोबाइल चोरी की जानकारी दी और यह भी बताया कि उसने शराब पी है। आरोप है कि मुंशी ने उसे बाहर से एक फॉर्म की फोटोकॉपी कराने के लिए भेज दिया।

फॉर्म लेकर वापस आने के बाद कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी दिनेश निराला, शिवचरण मरावी और नीतीश बंजारे ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उसे थाने के अंदर ले जाकर मारपीट की गई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि जिस समय उसके साथ मारपीट हो रही थी, उस दौरान थाना प्रभारी सलीम खाखा थाने में मौजूद थे। टीआई ने मारपीट को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को नहीं टोका।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button