राज्य समाचार

जिसके सामने 15 सालों तक बालको वेदांता प्रबंधन था नतमस्तक?

Spread the love

क्या अब आंखें दिखा रहा है??

 

मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंची शिकायत… BALCO का सीधा पलटवार!

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जिस नेता की बात कभी कोरबा की राजनीति में सबसे प्रभावशाली मानी जाती थी, उसी पूर्व मंत्री के आरोपों को BALCO ने बताया ‘निराधार

 

क्या बदल गए सत्ता और उद्योग के समीकरण, या फिर अब होगी दस्तावेज़ों के आधार पर सच्चाई की असली पड़ताल?

 

विशेष खोजी रिपोर्ट | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क

 

कोरबा।  BALCO-वेदांता प्रबंधन और पूर्व राजस्व मंत्री एवं पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल के बीच वर्षों से चले आ रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। उपलब्ध दस्तावेज़ बताते हैं कि मामला मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचा, जहां से कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश जारी हुए। इसके बाद BALCO ने मुख्यमंत्री सचिवालय को विस्तृत जवाब भेजकर पूर्व मंत्री के लगभग सभी आरोपों को तथ्यहीन और निराधार  बता दिया।

कोरबा की राजनीति को लंबे समय से देखने वाले लोगों के लिए यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जयसिंह अग्रवाल  लंबे समय तक इस क्षेत्र के प्रभावशाली जनप्रतिनिधि रहे हैं। अब उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर BALCO का सीधा और विस्तृत खंडन कई नए सवाल खड़े करता है।

 

पूर्व मंत्री ने क्या कहा?

दस्तावेज़ों के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया कि—

प्रभावित परिवारों का पुनर्वास अधूरा है।

19 परिवारों का मामला लंबित है।

39 स्थानीय योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिला।

पर्यावरण और श्रम कानूनों के पालन पर भी गंभीर प्रश्न हैं।

BALCO का जवाब

कंपनी ने अपने लिखित उत्तर में दावा किया कि—

 

80% से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है।

50 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं।

सभी वैधानिक नियमों का पालन किया जाता है।

शिकायत में लगाए गए आरोप निराधार हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल…

यदि शिकायत गलत थी, तो मुख्यमंत्री सचिवालय ने उस पर कार्रवाई के निर्देश क्यों दिए?

यदि BALCO के दावे सही हैं, तो क्या संबंधित विभागों ने उनका स्वतंत्र सत्यापन किया?

यदि शिकायत में उठाए गए मुद्दे गंभीर थे, तो उनकी जांच का अंतिम परिणाम आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ?

और यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ, तो प्रभावित परिवार और स्थानीय रोजगार का मुद्दा वर्षों बाद भी बार-बार क्यों उठ रहा है?

अब फैसला दस्तावेज़ों और जांच का

यह विवाद अब केवल राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं रह गया है। एक ओर पूर्व मंत्री के दस्तावेज़ी आरोप हैं, दूसरी ओर BALCO का आधिकारिक जवाब।  ऐसे में अंतिम निष्कर्ष केवल सक्षम सरकारी जांच, प्रशासनिक अभिलेख और न्यायिक प्रक्रिया से ही सामने आएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button