राज्य समाचार

दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले पति- पत्नी की संदिग्ध मौत

Spread the love

धमतरी।  जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब पति- पत्नी के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों एक संपन्न परिवार से थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

मामले को और भी रहस्यमय इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दंपती के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। एक ही घर में अलग-अलग स्थानों पर दोनों के शव मिलने से घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

संपन्न परिवार से जुड़े पति- पत्नी की इस तरह हुई संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button