राज्य समाचार

आधी रात को विधायक सावित्री मंडावी का छापा: अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त

Spread the love

हराडूला रेत खदान में मची खलबली, खनन माफियाओं में हड़कंप

 

कांकेर। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ एक बड़ी और चर्चित कार्रवाई सामने आई है। चारामा विकासखंड के हराडूला रेत खदान में देर रात अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर विधायक सावित्री मंडावी स्वयं मौके पर पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन में लगे 5 हाइवा वाहन और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कराया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार हराडूला क्षेत्र में देर रात रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी था। इसकी शिकायत लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंच रही थी। सूचना मिलते ही विधायक सावित्री मंडावी ने आधी रात को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई करवाई।

 

अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात किसी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी नहीं मिली। इस घटना ने खनिज विभाग और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं और प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

विधायक की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद कई वाहन चालक और खनन से जुड़े लोग कार्रवाई होते देख वहां से भाग निकले।

 

बड़ा सवाल

जब जनप्रतिनिधि को उतरना पड़े मैदान में तो विभाग क्या कर रहा था?

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि जब अवैध खनन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, तो संबंधित विभाग और प्रशासन अब तक सक्रिय क्यों नहीं हुआ? आखिर ऐसी क्या वजह रही कि एक जनप्रतिनिधि को आधी रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी?

जनता की मांग

 

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि अवैध रेत खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर स्थायी रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
“हमेशा सच के साथ…!”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button