ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

दीपका नगर पालिका में श्रमवीरों का सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

कोरब,। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद दीपका प्रांगण में श्रमिकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने वाले श्रमिकों का शाल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने अपने संबोधन में श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता उनके परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रमिक ही शहर की वास्तविक ताकत हैं और उनके बिना किसी भी व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी कामगारों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी (दादा भाई) ने श्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम होती है। उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा से ही एक सुदृढ़ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू सहित पार्षद रोहित जायसवाल, हिमांशु देवांगन, संतोष निराला, सुखसागर साहू, दीपक गिलहरी, ज्योति तिवारी और धर्म तिवारी ने भी श्रमिकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ एवं विकसित बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button