राज्य समाचार
राज्यपाल कालीबाड़ी वैशाली नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए
दुर्ग । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने कालीबाड़ी में महाकाली मंदिर परिसर पर पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महामहिम श्री डेका लोकांगन में भी दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका, विधायक रिकेश सेन, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
