राज्य समाचार

बिलासपुर में स्कूल की मनमानी पर प्रशासन सख्त, कैंपस में चल रही यूनिफॉर्म दुकान सील

Spread the love

बिलासपुर-   बिलासपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सेंट जेवियर्स स्कूल में अभिभावकों से यूनिफॉर्म और कॉपी-किताबें एक तय दुकान से खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूल परिसर में छापेमारी की। जांच के दौरान स्कूल कैंपस के भीतर नियमों के खिलाफ दुकान संचालित होती मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान बंद करा दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आया प्रशासन

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब स्कूल परिसर में ड्रेस और अन्य सामग्री की ओवररेटिंग का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे के नेतृत्व में टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल परिसर के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं और अभिभावकों को वहीं से सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

जांच के दौरान दुकान में मौजूद महिला द्वारा तय कीमत से ज्यादा दर पर ड्रेस बेचे जाने की बात भी सामने आई। प्रशासन ने मौके पर ही दुकान बंद करवाकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

शिक्षा के नाम पर मोनोपॉली बर्दाश्त नहीं” – कलेक्टर

 

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साफ कहा है कि किसी भी स्कूल को कैंपस के भीतर किताब, कॉपी या यूनिफॉर्म बेचने की अनुमति नहीं है। शासन के नियमों के मुताबिक अभिभावकों को किसी एक दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर आर्थिक दबाव या मोनोपॉली को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य निजी स्कूल भी प्रशासन के रडार पर

इस कार्रवाई के बाद शहर के निजी स्कूलों और किताब-यूनिफॉर्म कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों की भी जांच की जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button