भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर / नई दिल्ली। Bharti Shramjivi Patrakar Sangh (BSPS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय कमिटी की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।
यह महत्वपूर्ण निर्णय 1 मई को झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं राज्य प्रभारी श्री गिरिधर शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। साथ ही दोनों प्रदेश अध्यक्षों को 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर राष्ट्रीय कमिटी को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन में दो चेहरे
राष्ट्रीय कमिटी द्वारा घोषित अन्य पदाधिकारियों में —
– श्री शैलेश्वर पांडा — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
– श्री गंगेश द्विवेदी — राष्ट्रीय सचिव
– श्री सुखनंदन बंजारे — राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
– श्री शुभेंदु चटर्जी — पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष। को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पत्रकार जगत में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अनिल पुसदकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर शेष पदाधिकारियों एवं जिला इकाइयों की घोषणा करेंगे।
पत्रकार साथियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में पत्रकार हितों, श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों एवं मीडिया की मजबूती के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
Live Cricket Info
