राज्य समाचार

गन्ने की खेती को मिली नई रफ्तार: जिले में गन्ना हार्वेस्टर मशीन की शुरुआत

 

बालोद । जिला खनिज न्यास बालोद के वित्तीय सहयोग से दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बालोद द्वारा ग्राम तमोरा में अत्याधुनिक गन्ना हार्वेस्टर मशीन का विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू, पूर्व नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष राकेश यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बालोद के प्रबंध संचालक पीआर राठिया ने बताया कि यह ऐसी हार्वेस्टर मशीन है जो विशेष रूप से गन्ना किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह मशीन गन्ना कटाई के साथ ही छिलाई का कार्य भी करता है। वर्तमान में गन्ना कटाई एवं छिलाई में कृषकों को अधिक समय व मजदूरी लगता है। मशीन के उपयोग से 80 से 100 टन (लगभग 2.50 एकड़) गन्ना की कटाई व छिलाई एक ही दिन में हो पायेगा। कटाई के साथ ही मशीन से इनफील्डर के माध्यम से सीधे ट्रेक्टर या अन्य वाहन में भरकर परिवहन किया जाएगा। गन्ने की समान रूप से कटाई होने से आगामी गन्ना फसल के लिए कृषकों को रेटुन (ठुठ) का पृथक से प्रबंधन नही करना पड़ेगा। कृषकों के कटाई, छिलाई, भराई व रेटुन गन्ना के प्रबंधन के व्यय भार कम होने से गन्ना खेती में अधिक बचत व लाभ होगा। गन्ना हार्वेस्टर मशीन का लोकार्पण पश्चात् अतिथियों एवं कृषकों के समक्ष ग्राम तमोरा के 10 एकड़ के गन्ना फसल को मशीन से कटाई, छिलाई एवं भराई कर हार्वेस्टर मशीन के संचालन का प्रदर्शन भी किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button