अपराधराज्य समाचार

रायपुर में फिर पकड़ाया माओवादी, सोने के बिस्किट और नगदी बरामद

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी रायपुर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने भाठागांव इलाके से माओवादी रामा किचाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोने के बिस्किट और नगदी रकम बरामद की गई है। गिरफ्तार माओवादी को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

तीन दिन पहले भी हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही रायपुर से माओवादी दंपती गिरफ्तार किए गए थे। वे फर्जी आधार कार्ड बनाकर किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद और 10 ग्राम सोने का बिस्किट भी बरामद किया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

लगातार जारी है पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार माओवादी रामा किचाम और हाल में पकड़े गए दंपती से पूछताछ कर रही हैं। आशंका है कि राजधानी में माओवादियों का अंडरग्राउंड नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button