राज्य समाचार

प्रोजेक्ट दिव्य धुन: जब संगीत बन रहा हौसलों की आवाज़

रायपुर के दिव्यांग बच्चों को मिल रहा वाद्य यंत्रों का विशेष प्रशिक्षण, बन रहा एक प्रेरक म्यूजिक बैंड

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। ज़िले में ऐसे विशेष बच्चे, जो अब अपने हुनर से दुनिया को बता रहे हैं कि दिव्यांग होना किसी भी तरह से उनकी प्रतिभा की सीमा नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन पर प्रोजेक्ट “दिव्य धुन” के अंतर्गत इन दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कला केंद्र, रायपुर के माध्यम से गायन तथा तबला, गिटार, ढोलक, हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्देश्य केवल संगीत सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें एक मंच देना है जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी कला को दुनिया के सामने रख सकें।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के चेहरे पर अब एक नई चमक है। संगीत ने उनमें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान का भाव भरा है। प्रशिक्षक भी इन बच्चों की सीखने की लगन से अभिभूत हैं।

“दिव्य धुन” न सिर्फ एक प्रोजेक्ट है, बल्कि यह उन अनकहे सपनों की कहानी है, जिन्हें अब सुरों की उड़ान मिल रही है। इसके ज़रिए उनके भीतर छिपी प्रतिभा को आवाज़ दे रहे हैं।”

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button