राज्य समाचार

चिटफंड के आरोपियों को दिया VIP ट्रीटमेंट, SSP ने 4 आरक्षकों को किया निलंबित

Spread the love

19.07.22| राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. SSP प्रशांत अग्रवाल ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. चारों पुलिसकर्मी चिटफंड के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट दे रहे थे. होटल में ले जाकर स्वागत सत्कार कर रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई है. निलंबित आरक्षकों में राकेश सिंह, दिर्विजय पांडेय, लक्ष्मीनारायण और किशोर नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि चिटफंड के आरोपी अमनदीप सिंह और राकेश तोमर को पेशी के लिए कचहरी चौक स्थित कोर्ट में पेश करना था, लेकिन उससे पहले ही कचहरी चौक स्थित होटल में ले जाकर इनकी खातिरधारी की गई, जिसकी शिकायत RI ने की थी, जिसके बाद SSP प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई की है.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button