राज्य समाचार

अंबिकापुर के अस्पताल में 4 बच्चों की मौत, परिजन बोले-हॉस्पिटल की लापरवाही से गई जान

05.12.22| छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के अस्पताल में 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती थे। इस बीच रविवार रात को यहां बिजली गुल हुई। अगले दिन सुबह पता चला है कि 4 बच्चों की जान चली गई है। पूरे मामले को लेकर बच्चों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जान गई है। पूरा मामला मेडिकल कॉलेज स्थित मातृ शिशु अस्पताल का है।

उधर, खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट गया। परिजन कहने लगे कि बिजली बंद हुई थी। इस वजह से बच्चों की जान गई है। अस्पताल ने भी लापरवाही की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिजली जरूर कुछ देर के लिए बंद हुई थी, लेकिन वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट चालू था। बच्चों की हालत पहले से क्रिटिकल थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर, इस बात की खबर लगते ही मौके पर अस्पताल के डीन रमणेश मूर्ति, कलेक्टर कुंदन कुमार और सीएमएचओ पीएस सिसोदिया समेत तमाम अधिकारी पहुंचे । वार्ड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा है कि बच्चों की क्रिटिकल कंडीशन थी। हमने डॉक्टरों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से वेंटिलेटर या अन्य जो भी सुविधाएं होती हैं। वो बंद नहीं हुई थी। हम इसकी फिर से जांच कराएंगे।

मैंने इलेक्ट्रीशियन से बाती है, उसने बताया कि बिजली की समस्या रात को डेढ़ बजे के आस-पास हुई थी। पैनल जल गया था, लेकिन एसएनसीयू के लिए जो बैकअप था, वह पूरी तरह से काम कर रहा था। अभी ये जानकारी मिली है, हम तकनीकी टीम का गठ करेंगे, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करवाएंगे।

घटना के बाद एक बच्चे के परिजन ने बताया कि जो भी हुआ है, वह लाइट गोल होने के कारण हुआ है। बच्चों को खुले में रखा जाता है। परिजन ने कहा कि लाइट बहुत देर तक गोल था। लेकिन प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। कुछ समझ में ही नहीं आया। बाद में हमें मौत की जानकारी दी गई है।

इस मामले में बिजली विभाग के EE SP कुमार ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज की एमसीएच बिल्डिंग के पैनल में खराबी आई थी। इसके कारण करीब 2 घंटे बिजली बंद रही है। लेकिन बिजली विभाग की तरफ से बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी। इसमें कहीं कोई कमी नहीं आई थी।

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि 4 बच्चों की मौत की जानकारी मुझे मिली है। इसलिए विभागीय प्रमुख अधिकारी, हेल्थ सेक्रेटरी को फोन कर तत्काल एक जांच टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मैंने सीएम को भी इस बात की जानकारी दे दी है। मैं खुद अस्पताल जाऊंगा और जायजा लूंगा। इस बात का पता लगाया जाएगा। ये देखा जाएगा कि कहां कमियां आई हैं। मौके पर जाकर हम जानकारी लेंगे। परिजनों से भी बात करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button