राज्य समाचार

विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं इस साल भी ऑनलाइन, मंत्रालय ने प्रस्ताव सीएम को भेजा

रायपुर, 26 मार्च। यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगले माह होने वाली विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाएंगी। इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद मंत्रालय में देर रात तक काम हुआ। और इसका एक प्रस्ताव शनिवार को सीएम को सौंप दिया गया। सीएम के मुंबई दौरे से लौटने के बाद आज या कल विधिवत आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार सत्ताधारी कांग्रेस के युवा संगठन ने रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति को पिछले दिनों एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें छात्र संगठन ने कोरोनाकाल की तरह इस साल भी महाविद्यालयीन परीक्षाएं ऑनलाइन लेने की मांग की थी। इस पर रविवि कुलपति ने उच्च शिक्षा आयुक्त से मार्गदर्शन मांगा था। आयुक्त ने प्रस्ताव उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा था। अभी यह प्रक्रिया चल ही रही थी कि छात्रों के एक दल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात कर आदेश कराने की मांग की। इस पर सीएम ने एक-दो दिन में फैसला लेने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद सीएम, और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देशों के बाद शुक्रवार को विभागीय अमला आनन फानन में मंत्रालय पहुंचकर ऑनलाइन एक्जाम का प्रस्ताव तैयार किया। सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा का यह फैसला यूजीसी के ताजा निर्देशों के खिलाफ होगा। यूजीसी ने इस साल के लिए ऑफलाइन परीक्षा लेने के निर्देश जारी किए थे। 31 मार्च के बाद कोरोनाकाल की सारी पाबंदियां हटा लिए जाने की स्थिति में ऑफलाइन परीक्षा ली जा सकती थी, लेकिन सरकार ने यह नया फैसला करने जा रही है। बीते दो वर्षों के दौरान ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षाओं में शामिल, और पास होने वाले छात्रों की संख्या को लेकर मामला विधानसभा के बजट सत्र में गुंजा था। इस मामले में स्पीकर चरणदास महंत ने भी उच्च शिक्षा मंत्री से आंकड़े पेश करने कहा था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button