राज्य समाचार

डिप्टी रेंजर को मालवाहक ने रौंदा, मौत

खैरागढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। ड्यूटी पर जाने घर से निकले डिप्टी रेंजर की मालवाहक की ठोकर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना मंगलवार सुबह गातापार थाना क्षेत्र के साल्हेवारा बांध के पास की है. वनविभाग में डिप्टी रेंजर सुनील सिंह चंदेल रोजाना की तरह मोटर साइकिल से ड्यूटी करने खैरागढ़ से गातापार जंगल की ओर निकले थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पाड़ादाह के आगे साल्हेवारा बांध के पास तेज रप्तार मालवाहक ने उन्हे ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मोटर साइकिल सवार डिप्टी रेंजर सिंह मौके पर गिर पडे़ और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आने जाने वालों ने आनन-फानन में उन्हे खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर चोंट के चलते उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button