राज्य समाचार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार की शाम केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाक़ात की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
मुख्यमंत्री ने गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का प्रयास तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि वहां के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर मिल सकें।
Live Cricket Info