राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

भारत सरकार ने 16 YouTube चैनल किए ब्लॉक, इनमे 6 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 YouTube (16 YouTube news channels) समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल थे. IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया है.

मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए YouTube समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकार ने कहा कि किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा कि भारत के कुछ YouTube चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है. इसके अलावा विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को बढ़ावा दिया गया. इस तरह की सामग्री से सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश थी।पाकिस्तान में स्थित YouTube चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर और भारत के विदेशी संबंधों जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में झूठे समाचार पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नहीं है। जब भारत सरकार ने यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले 22 चैनलों को बैन कर दिया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में इन चैनलों पर कार्रवाई की थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button