राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

जिला पंचायत कार्यालय कोरबा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ली समीक्षा बैठक

Spread the love

14.07.22| ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरबा प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय के एनआइसी कक्ष से दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय वाटरशेड सम्मलेन का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हाल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि मंत्री गिरिराज सिंह अपने चार दिवसीय प्रवास के तहत बुधवार की रात 10.15 बजे कोरबा पहुंचे।

यहां एनटीपीसी कावेरी विहार स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारी समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री सिंह गुरुवार को सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के एनआइसी कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हाल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वाटर शेड कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वे जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद जिला पंचायत के सभा कक्ष में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button