राज्य समाचार

भाजपाध्यक्ष मधुसूदन के गृह वार्ड के पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

राजनांदगांव, 11 मार्च। राजनांदगांव नगर निगम के शुक्रवार को एक राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा पार्षद अजय छैदेया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। छैदेया की कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

छैदेया जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के गृृह क्षेत्र मोतीपुर से वार्ड 2 का बतौर पार्षद प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं महापौर हेमा देशमुख के इस सियासी चाल की भनक भाजपा को नहीं लग पाई। भाजपा के आला नेता पूरे घटनाक्रम से बेखबर रहे। इससे पहले आज राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष छैदेया ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली। चर्चा है कि काफी समय से छैदेया कांग्रेस में शामिल होने का मन बना चुके थे। इसके पीछे भाजपा की लचर सांगठनिक गतिविधियां और नेताओं के रवैये को छैदेया ने असल वजह बताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर कांग्रेस में शामिल होते ही महापौर हेमा देशमुख की निगम की सियासत में ताकत बढ़ी है। राजनीतिक रूप से विपक्षी पार्षदों द्वारा सत्ता पलटने को लेकर तंज कसा जा रहा था। इसके जवाब में महापौर ने उनके ही खेमे में सेंध मारकर पार्षद को कांग्रेस में शामिल करा लिया। वर्तमान में 51 में से कांग्रेस के 31 पार्षद हैं। छैदेया के शामिल होते ही संख्या 32 तक पहुंच गई।

इस संबंध में महापौर हेमा देशमुख ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि गढ़बो राजनांदगांव की एक गहरा भाव लिए छैदेया कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि छैदेया भाजपा नेताओं के रवैये से हताश थे। अब वह शहर विकास की दिशा में बराबरी के साथ काम करेंगे। इस बीच आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन से भी महापौर ने छैदेया की भेंट कराई। वहीं शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा समेत अन्य लोगों ने भी कांग्रेस शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button