16/04/2026

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अक्षय सिदार को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लैलूंगा क्षेत्र की एक किशोरी ने 25 जुलाई 2025 को थाना लैलूंगा में आवेदन प्रस्तुत कर आरोपी अक्षय सिदार के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दिसंबर 2024 में मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर प्रेम संबंध बनाया और मार्च 2025 में अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, तो आरोपी ने उसे उसके घर छोड़कर संपर्क बंद कर दिया।

आवेदन के आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 137(2), 351(2), 64(2)(m), 87 बीएनएस 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अक्षय सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय सिदार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास किया। पुलिस की इस सक्रियता से पीड़िता और उसके परिवार को राहत मिली है। ¹ ²

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News