राष्ट्रीय खबरें

कमलेश तिवारी के हत्यारों पर UP पुलिस ने घोषित किया 5 लाख का इनाम

Spread the love

लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस ने हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोमवार को कमलेश तिवारी के 2 हत्यारों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया। हिन्दूवादी नेता की पिछले शुक्रवार को नाका क्षेत्र के गणेशगंज स्थित आवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
भोपाल में भी कमलेश तिवारी की हत्या की हुई थी कोशिश,गाड़ी का पीछा करने का दावा
पिछले 3 दिनों से हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। पुलिस महानिदेशक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच हत्यारों की तलाश में विशेष जांच दल (SIT) बरेली और मुरादाबाद गया था, लेकिन अब तक दोनों के बारे में उसे निराशा हाथ लगी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि SIT को सूचना मिली थी कि तिवारी की हत्या के दौरान घायल हुए एक बदमाश ने बरेली के एक अस्पताल में अपना इलाज कराया था। इस सूचना पर एसआईटी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही हत्यारे वहां से निकल चुके थे। दोनों के मोबाइल फोन के स्विच ऑफ होने से उनकी लोकेशन भी पता नहीं लग पा रही है।
उधर गुजरात के सूरत में गिरफ्तार किए गए 3 साजिशकर्ताओं मौलाना मोहसिन शेख सलीम (24), फैजान (22) और राशिद पठान (23) को लखनऊ पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों को सोमवार सुबह अहमदाबाद से विमान द्वारा लखनऊ लाया गया। उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button