राज्य समाचार

कलश में जल उड़ेलकर जल संवर्धन कार्यशाला का कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Spread the love

जल संरक्षण की दिलाई शपथ

 

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। संभागायुक्त  सुनील कुमार जैन ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलश में जल उड़ेलकर 03 दिवसीय जल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में संभागायुक्त ने सभी को जल संरक्षण के संबध में शपथ दिलाई गई तथा सभी शपथकर्ताओं को शपथ अनुसार आचरण करने कहा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कार्यशाला मंण कलेक्टर  संजय अग्रवाल एवं सीईओ  संदीप कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में भू-जल संरक्षण के विषय में रिजनल डायरेक्टर सी जी. डब्ल्यू, वी एनसीसीआर रायपुर से आये डॉ. प्रवीर के. नायक के द्वारा भू-जल संरक्षण और पानी की एक बूंद बचाओ कल को सुरक्षित बनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जल दोहन एवं उसके बचाव कर भविष्य के लिए जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। कृषि कार्यों में जल की उपयोगिता एवं संरक्षण के बारे में, वर्षा जल के उपयोग एवं संरक्षण के विषय में विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर  संजय अग्रवाल द्वारा जिले में चल रहे मोर गाँव मोर पानी के अंतर्गत जल संरक्षण अंतर्गत निर्माण एवं नवाचार के तहत डिफक्ट बोरवेल, रिचार्ज पिट इंजेक्शन वेल, सेंट फिल्टर के कार्यों के विषय में अवगत कराया गया। उक्त कार्यशाला में जिले के एसडीओ फॉरेस्ट, एसईसीएल के अधिकारीगण, सभी जनपद सीईओ, कृषि विभाग से समस्त विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, आरईएस, जल संसाधन एवं पीएचई के सभी एसडीओ, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और मनरेगा के समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button