राज्य समाचार

महिला आयोग की न्यायपीठ 13 को बेमेतरा में करेगी सुनवाई

Spread the love

महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न और अन्य प्रकरणों पर होगी चर्चा

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर द्वारा गठित न्यायपीठ के माध्यम से महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई जिले में की जाएगी। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक एवं आयोग सदस्य 13 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बेमेतरा में उपस्थित होकर विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह विशेष सुनवाई सत्र उन मामलों पर केंद्रित रहेगा, जो महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव एवं महिला अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित हैं। संबंधित पीड़ित महिलाओं को आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला प्रशासन ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारियों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित रहें, ताकि मामलों का त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल जिले में न्याय तक सरल पहुँच एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button