राज्य समाचार

हथियारबंद नक्सलियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीजापुर ।  धुर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर जिले से नक्सलियों ने 20 वें स्थापना वर्षगांठ मनाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, बस्तर के किसी अनजान जगह पर सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ स्थापना वर्षगांठ मनाया।

इस दौरान सितंबर 2024 तक मारे गए अपने साथियों की तस्वीरों के साथ गीत गाकर उन्हें याद किया। एक तरफ तो सरकार मार्च 2026 तक नक्सवाद के खात्मे का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली शक्ति प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैँ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि, सुरक्षाबलों ने इसी वर्ष करीब 180 नक्सलियों को मार गिराया जबकि, सैंकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाले और गिरफ्तार भी किए गए। इसके बावजूद नक्सलियों का यह भव्य समारोह देश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक की ओर इशारा कर रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button