15/04/2026

पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक अलंकरण

0

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साेमवार को यहां साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति महल में प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया और द्विपक्षीय बैठक के बाद एक संक्षिप्त समारोह में साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘दि ग्रांड क्रॉस ऑफ दि ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3’ से अलंकृत किया।

इस मौके पर श्री मोदी ने कहा कि यह किसी नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और वह भारत के नागरिकों की ओर से पूरी विनम्रता से इस सम्मान को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भारत एवं साइप्रस के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी बल दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News