अपराधराज्य समाचार

होटल की छत पर करंट से 19 वर्षीय प्लंबर की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा — होटल संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

कोरबा | कोतवाली थाना क्षेत्र के डीडीएम रोड स्थित होटल हरि मंगलम की छत पर मंगलवार को पाइप फिटिंग का काम कर रहे 19 वर्षीय युवक शुभम साहू की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कोरबा के बुधवारी बस्ती का निवासी था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही वे होटल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने होटल संचालक गुलशन अरोरा पर लापरवाहीपूर्वक कार्य कराने और हादसे के बाद सूचना छिपाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम होटल की छत पर पाइपलाइन सुधार का कार्य कर रहा था, तभी वह खुले तारों की चपेट में आ गया। छत पर बेतरतीब और खुली बिजली की तारें थीं, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह छटपटाकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार न तो छत पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही बिजली सप्लाई को बंद किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों का आरोप है कि शुभम की मौत के बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस और परिवार को तुरंत सूचना देने के बजाय चुपचाप शव को मर्चुरी पहुंचा दिया। इस बात से गुस्साए परिवारजन और स्थानीय लोग देर रात होटल पहुंचकर संचालक से जवाब मांगने लगे। उनका कहना है कि अगर समय पर एम्बुलेंस और सूचना दी जाती तो शायद शुभम की जान बच सकती थी।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिजन चाहते हैं कि होटल संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घातक लापरवाही दोबारा न हो। यह हादसा होटल्स और कमर्शियल भवनों में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी और श्रमिकों की जान के साथ खिलवाड़ का कड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button