राजनीतीराज्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ : 9 ने ली मंत्री की शपथ और बन गई भूपेश की पूरी सरकार

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के 9 मंत्रियों ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, डॉ शिव कुमार डहरिया, जयसिंग अग्रवाल, श्रीमती अनिला भेंडिया, उमेश पटेल, रुद्र गुरु ने मंत्री पद की शपथ ली।
पूर्व में भाजपा की सरकार जब 3 बार चुनकर आई थी तब मंत्रियों का शपथ समारोह इसी पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में हुआ था।
मंच पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ चरणदास महंत, पूर्व में शपथ ले चूके मंत्री टी एस सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
झलकियां
0 शपथ इस क्रम में हुई- 1 रविन्द्र चौबे, 2 प्रेमसाय सिंह टेकाम 3 मोहम्मद अकबर, 4 कवासी लखमा, 5 शिव कुमार डहरिया 6 श्रीमती अनिला भेंडिया, 7 जयसिंग अग्रवाल, 8 गुरु रुद्र कुमार, 9 उमेश पटेल,
0 जब उमेश पटेल व कवासी लखमा की शपथ की बारी आई समर्थकों ने खूब नारे लगाए
0 लोगों की निगाहें वरिष्ठ विधायक द्वय सत्यनारायण शर्मा एवं अरुण वोरा को तलाशती रही। ये दोनों वरिष्ठ नेता मंत्री पद की दौड़ में थे।
0 मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी सुबह नौ बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे और व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।0 कार्यक्रम का संचालन कथक नृत्यांगना एवं एक्ट्रेस अनुराधा दुबे ने किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button