राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ज्ञानवापी का ASI सर्वे:2 घंटे में परिसर की नपाई की, नींव के पास मिट्टी निकाली और पत्थरों के सैंपल लिए; मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI ने ज्ञानवापी का सर्वे शुरू कर दिया है। सील वजूस्थल को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। शुरुआती दो घंटे के सर्वे में फीता लेकर पूरे परिसर को नापा गया। 4 स्टैंड कैमरे परिसर के चारों कोने पर लगाए गए हैं। उसमें एक-एक एक्टिविटी रिकॉर्ड की जा रही है। उधर, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया है। वह सर्वे के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई है।

ASI की 4 टीमें परिसर को 4 हिस्सों में बांट कर अलग-अलग सर्वे कर रही हैं। परिसर में लगे पत्थर और ईंट की हाइट नापी गई। नींव के पास से मिट्टी का सैंपल लिया गया। चारों ओर की दीवारों की फोटो-वीडियोग्राफी की गई। सीढ़ियों पर लगे पत्थर के सैंपल लिए गए।

 

ASI टीम अब ज्ञानवापी के सभी कमरों और बरामदे की फोटो-वीडियो ग्राफी की जा रही है। 30 सदस्यीय ASI टीम सोमवार सुबह 6.30 बजे ज्ञानवापी पहुंच गई थी। 7 बजे से सर्वे शुरू कर दिया था। सर्वे और सावन के सोमवार को देखते हुए वाराणसी को हाईअलर्ट पर रखा गया है। परिसर के बाहर और आसपास 2000 से ज्यादा जवान तैनात हैं

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button