राज्य समाचार

फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में बारिश शुरू…

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। एक दिन की शान्ति के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। गुरुवार को मौसम ने छत्तीसगढ़ के लगभग सभी हिस्सों में कहर बरपाया था। तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। आंधी के बाद बारिश ने सूर्य की तपिश से राहत दी थी। शुक्रवार को मौसम साफ़ था, लेकिन शनिवार दोपहर बाद बादल घिर गए और हवा चलने लगी। देखा जाए तो मौसम विभाग में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, अंबिकापुर और जांजगीर सहित कई जिलों को संवेदनशील माना है। यहां आंधी के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। किसानों और आम नागरिकों को खुले स्थानों पर न रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कृषि कार्यों पर असर
तेज आंधी और बारिश से फसल कटाई और भंडारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई के बाद अनाज को ढककर रखें और अधिक खुले में न छोड़ें।

फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश और आंधी के दौर के बाद फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button