राज्य समाचार

माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button