राज्य समाचार

रायपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या,अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम,

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) : रायपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा में गोपी निषाद को मारा चाकू मारा गया। जिस समय युवक पर हमला किया गया उस वक्त आस-पास खड़े लोग सहम गए। आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल युवक को गंभीर हालत ने रायपुर के मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया । ज्यादा खून बहने और चाकू से गहरे घाव के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई । वहीं आजाद चौक थाना पुलिस इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हत्या का कारण अज्ञात

इस मामले पर पुलिस शुभम नाम के युवक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुभम साहू नाम के युवक ने गोपी पर चाकू से हमला किया है। हत्या का कारण अज्ञात है और पुलिस इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button