16/04/2026

ठगी का पैसा थाईलैंड और चीन भेजने वाले CA समेत तीन गिरफ्तार

0

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर रेंज साइबर थाना ने थाईलैंड और चीन में ठगी के पैसों के लेन-देन में शामिल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तकनीकी जांच कर पहचान की गई और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रेड कर गिरफ्तार किया गया।

मामला डॉक्टर प्रकाश गुप्ता की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी होने पर थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420, 34, 467, 468, 471 भादवि के तहत केस दर्ज कर जांच रेंज साइबर थाना को सौंपी गई थी।

पहले ही चार आरोपी पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह और संदीप रात्रा को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तकनीकी जांच के बाद तीन मुख्य आरोपियों हिमांशु तनेजा, गणेश कुमार और अंकुश को भी पकड़ा गया है।

रेड के दौरान आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और ठगी से अर्जित संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम विदेश भेजते थे और बाद में उसे वापस मंगा लेते थे।

फर्जी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
हिमांशु तनेजा (29 वर्ष), शालीमार बाग, वेस्ट दिल्ली।
गणेश कुमार (37 वर्ष), डाबरी एक्सटेंशन, ईस्ट दिल्ली।
अंकुश (26 वर्ष), मसूदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News