राज्य समाचार

स्वास्थ्य विभाग में 38 विज्ञापित पदों के लिए सूची जारी

Spread the love

30 अप्रैल तक दावा आपत्ति

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दुर्ग अंतर्गत 38 पदों पर संविदा भर्ती हेतु  विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। सीएमएचओ श्री मनोज दानी के अनुसार विज्ञापित पदों में नर्सिंग ऑफिसर-यूएचडब्ल्यूसी, नर्सिंग ऑफिसर एन.एम.एच., एन.एम.एच.पी, एन.सी.डी.) स्टाफ नर्स (एन.एस.सी.यू. एवं एन.बी.एस.यू.एन.आर.सी.), जूनियर सेक्रेेटेरियल असिस्टेंट- (यू.एच.डब्ल्यू.सी.), सपोर्ट स्टाफ मेंटल हेल्थ यूनिट स्वीपर, क्लास फोर्थ (एन.यू.एच.एम.) पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति ई-मेल – nhmdurgrecruitment@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 30 अप्रैल 2025 तक सायं 05.30 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं, अन्य किसी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित समयावधि उपरांत एवं निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची. सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in  में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button